फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   meerut trader looted by miscreants in mathura

पुलिस चेकिंग बताकर मेरठ के व्यापारी से एक लाख लूटे, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Sun, 30 Dec 2018 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
meerut trader looted by miscreants in mathura
demo
मथुरा के पॉश इलाके डैंपियर नगर में रविवार की दोपहर बाइक सवार चार लुटेरों ने पुलिस चेकिंग बताकर रिक्शा सवार मेरठ के व्यापारी को रोक लिया और एक लाख की नकदी लूट ली। मेरठ का व्यापारी कोसीकलां और महानगर के ज्वैलर्स को सोने के जेवरात देकर मेरठ लौट रहा था। कोतवाली पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है। 
विज्ञापन


मेरठ के देवनगर निवासी विकास पुत्र सुरेंद्र प्रकाश आर्डर पर सोने के जेवरात तैयार करते हैं। मथुरा के कई व्यापारी भी उनसे जेवरात बनवाते हैं। वह जेवरात तैयार करने के बाद मथुरा के सराफों को देने के लिए आते हैं। विकास रविवार को दिल्ली से होते हुए कोसीकलां पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां बुद्धसेन लक्ष्मीनारायण ज्वैलर्स के स्वामी निरंजन लाल को जेवरात की सप्लाई देकर वह एक लाख रुपये लेकर दोपहर को करीब तीन बजे मथुरा आ गए। होलीगेट के पास आरके ज्वैलर्स और गोपालजी ज्वैलर्स को भी जेवरात दिए। विकास को गोल्डन टैंपल ट्रेन से निकलना था। लिहाजा वो रिक्शा में सवार होकर स्टेशन की तरफ निकल पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर रुकवाया रिक्शा

डैंपियर नगर के गौरव गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार चार लुटेरों ने पुलिस की चेकिंग बताकर उनका रिक्शा रुकवा लिया। बाइक सवार उन्हें घेरकर बैग चेक करने लगे। इसके बाद बैग में रखे डिब्बे से एक लाख की नकदी को लेकर लुटेरे फरार हो गए। चारों सादे कपड़ों में थे। 

उधर, लूट की वारदात सुनकर सराफ भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई लेकिन जब मीडिया वाले मौके पर पहुंचे तो विकास लूट के बारे में कोई जानकारी देने से ही इंकार करने लगा। 

कहने लगा कि उसके पापा मेरठ से आ रहे हैं वही बात करेंगे। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि लूट की कोई वारदात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed