फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical reports approve rape from girl in kasganj

पुलिस बताती रही छेड़खानी, मेडिकल में सामने आया दरिंदगी का सच

Mon, 09 Oct 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 09 Oct 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
medical reports approve rape from girl in kasganj
फाइल फोटो: मेडिकल रिपोर्ट - फोटो : Getty
कासगंज में ढोलना के एक गांव में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की मनामानी की कलई खुल गई है। पुलिस ने पहले मामले को छेड़खानी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद मेडिकल कराया गया तो सच सामने आ गया। इसी के साथ बालिका ने न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती 27 सितंबर को जब बालिका खेत से चारा काट कर लौट रही थी तभी गांव के युवक देवेंद्र ने उसे बाजरे के खेत में खींच कर दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को दुष्कर्म का न मानकर छेड़खानी का मानते हुए मामला दर्ज किया। बालिका व उसके परिवारीजनों को तीन दिन तक थाने में बैठाकर रखने के बाद मेडिकल को भेजा। 
विज्ञापन


बाद में मामला मीडिया में हाईलाइट होने पर पाड़िता के बयान के आधार पर अपनी जीडी में दुष्कर्म की धारा को बढ़ा दिया। बालिका के चिकित्सीय परीक्षण की जो स्लाइड बनाकर भेजी गई उसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं

इसके बाद पुलिस ने बालिका को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। जहां बालिका के कलम बंद बयान दर्ज किए गए। अभी पुलिस ने इस मामले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक भंवर पाल सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास रत है। लगातार दविश डाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed