{"_id":"59db94604f1c1bd9538b6884","slug":"medical-reports-approve-rape-from-girl-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बताती रही छेड़खानी, मेडिकल में सामने आया दरिंदगी का सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बताती रही छेड़खानी, मेडिकल में सामने आया दरिंदगी का सच
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: मेडिकल रिपोर्ट
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में ढोलना के एक गांव में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की मनामानी की कलई खुल गई है। पुलिस ने पहले मामले को छेड़खानी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद मेडिकल कराया गया तो सच सामने आ गया। इसी के साथ बालिका ने न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए।
बता दें कि बीती 27 सितंबर को जब बालिका खेत से चारा काट कर लौट रही थी तभी गांव के युवक देवेंद्र ने उसे बाजरे के खेत में खींच कर दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को दुष्कर्म का न मानकर छेड़खानी का मानते हुए मामला दर्ज किया। बालिका व उसके परिवारीजनों को तीन दिन तक थाने में बैठाकर रखने के बाद मेडिकल को भेजा।
बाद में मामला मीडिया में हाईलाइट होने पर पाड़िता के बयान के आधार पर अपनी जीडी में दुष्कर्म की धारा को बढ़ा दिया। बालिका के चिकित्सीय परीक्षण की जो स्लाइड बनाकर भेजी गई उसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई।

अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं
इसके बाद पुलिस ने बालिका को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। जहां बालिका के कलम बंद बयान दर्ज किए गए। अभी पुलिस ने इस मामले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक भंवर पाल सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास रत है। लगातार दविश डाली जा रही है।