{"_id":"5c3d7b43bdec22731a6baa7f","slug":"mba-girl-committed-suicide-in-gla-university-hostel-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विश्वविद्यालय के हॉस्टल में लटका मिला एमबीए की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: विश्वविद्यालय के हॉस्टल में लटका मिला एमबीए की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 15 Jan 2019 03:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Jan 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
इसी हॉस्टल में छात्रा में आत्महत्या की
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में आगरा दिल्ली हाईवे किनारे स्थित एक विश्वविद्यालय में एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। छात्रा आगरा की रहने वाली थी।
विज्ञापन
छात्रा के गले में दुपट्टे का फंदा बंधा था। कमरे में पंखे के सहारे शव लटका मिला। हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। मृतक छात्रा आगरा की रहने वाली है। उसके परिजन वहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
घटना के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल में एक हादसा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव मदद करेगा। दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।