फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maulana molested a minor girl in Kasganj

कासगंज: नौ साल की छात्रा के साथ मौलाना ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maulana molested a minor girl in Kasganj
अपराध

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पढ़ने गई नाबालिग छात्रा के साथ मौलाना ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शनिवार दोपहर की है। 

विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय छात्रा पढ़ने के लिए मोहल्ले में ही मौलाना के घर जाती थी। बीते शनिवार की दोपहर तीन बजे छात्रा रोज की तरह पढ़ने के लिए गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि मौलाना ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। 
विज्ञापन


पुत्री जब घर आई तो काफी डरी सहमी थी। पूछने पर उसने बताया कि मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पर कोई नहीं था। बाद में धमकी दी यदि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मौलाना की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed