{"_id":"5fce73136c81f149c607cc70","slug":"maulana-molested-a-minor-girl-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: नौ साल की छात्रा के साथ मौलाना ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कासगंज: नौ साल की छात्रा के साथ मौलाना ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पढ़ने गई नाबालिग छात्रा के साथ मौलाना ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शनिवार दोपहर की है।
विज्ञापन
एक मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय छात्रा पढ़ने के लिए मोहल्ले में ही मौलाना के घर जाती थी। बीते शनिवार की दोपहर तीन बजे छात्रा रोज की तरह पढ़ने के लिए गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि मौलाना ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।
विज्ञापन
पुत्री जब घर आई तो काफी डरी सहमी थी। पूछने पर उसने बताया कि मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पर कोई नहीं था। बाद में धमकी दी यदि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मौलाना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार होगा।