फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura saraf murder case was plotted by servent

मथुरा सराफ हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, नौकर ने कराई थी रेकी

Tue, 30 May 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 30 May 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
mathura saraf murder case was plotted by servent
एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया - फोटो : अमर उजाला
होलीगेट पर कोयला वाली गली में सराफा व्यापारी की दुकान पर लूट उनके एक पुराने नौकर ने ही कराई थी। आत्महत्या करने वाला रूपेश मयंक के यहां एक साल पहले नौकरी कर चुका था। उसने ही रंगा और उसके पूरे गैंग को जानकारी भी दी थी। एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस की पूछताछ में राकेश उर्फ रंगा ने यह कबूल किया है।
विज्ञापन


शहर के बीचों बीच 15 मई को कोयला वाली गली में मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूट लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में राकेश उर्फ रंगा और उसके दो भाइयों समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया था। लेकिन लूटा गया सोना बरामद नहीं हो सका। 
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस ने राकेश उर्फ रंगा और उसके छोटे भाई कामेश उर्फ चीनी को रिमांड पर लिया था। रिमांड में राकेश उर्फ रंगा ने पुलिस को बताया कि मयंक की दुकान पर काम कर चुका आगरा निवासी रूपेश उनका दोस्त था। रूपेश ने ही उन्हें बताया था कि मयंक की दुकान पर हर वक्त पांच से छह करोड़ का सोना रहता है। कैश भी काफी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का कारोबारी मेघ अग्रवाल भी हर सोमवार को यहां आता है। उसके पास भी पैसा रहता है। लिहाजा बदमाशों ने वारदात के लिए सोमवार का ही दिन चुना था। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आत्महत्या करने वाले रूपेश ने ही बदमाशों को मयंक की दुकान दिखाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed