{"_id":"594e816c4f1c1b0b758b45f7","slug":"mathura-police-have-arrested-kidnappers-demanding-fifteen-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पुलिस ने दबोचे 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा पुलिस ने दबोचे 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री के कलाकार (वेदपाठी) दोनों भाइयों को पुलिस ने छाता रेलवे फाटक के पास एक खेत से बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता में एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गांव बहेटा के ग्राम प्रधान समेत तीन अपहरणकर्ता फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ता 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाले थे। वृंदावन के कैलाश नगर निवासी वेदपाठी भाई रविशंकर और नागेश मिश्रा 20 जून से लापता थे। दोनों के अपहरण का मुकदमा उसी दिन कोतवाली में दर्ज करा दिया गया था।
शनिवार को पुलिस ने रविशंकर और नागेश मिश्रा को बरामद कर लिया। इस खुलासे के लिए बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि दोनों का अपहरण किया गया था। रविशंकर और नागेश मिश्रा को गोवर्धन चौराहा पर नवनिर्मित हास्पिटल के अनुष्ठान की बात कहकर बुलाया था। दोनों भाइयों को गाड़ी से लेने वृंदावन की ओमेक्स कालोनी निवासी विजय पांडेय उर्फ विष्णु स्वामी एवं उनकी पत्नी डा. रश्मि जोशी उर्फ अन्नू पहुंची थीं।
विज्ञापन
24 घंटे बीतने के बाद भी दोनों भाई वापस नहीं लौटे तो कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री ने कोतवाली वृंदावन में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा एवं एसएसआई विनोद तोमर कि छाता के रेलवे फाटक के पास एक खेत से दोनों को मुक्त करा लिया है।
दोनों से मिली जानकारी के बाद वृंदावन के गांव तोष निवासी नरेश एवं जन्मस्थान के पास से अपहरण के मास्टर माइंड विजय पांडेय एवं उसकी पत्नी डा. रश्मि को गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपहरण में थाना शेरगढ़ के गांव बहेटा प्रधान चिरमोली एवं दो साथी भाग खड़े हुए। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।