फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maternal uncle of girl in etah also involved in gangrape

मां ही नहीं मामा भी बेटियों के सौदे और गैंगरेप में शामिल, पुलिस ने शुरू की तलाश

Fri, 14 Jul 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 14 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
maternal uncle of girl in etah also involved in gangrape
demo pic
अपनी दो बेटियों का बीस लाख में सौदा कर अपनी आंखों के सामने गैंगरेप कराने वाली मां की एटा पुलिस को तलाश है। गुरुवार देर रात पुलिस ने बेटियों की मां और उनके मामा सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बड़ी बहन ने बताया कि उसकी छोटी बहन अभी भी हैवानों के कब्जे में है और उसका लगातार यौन शोषण हो रहा है। एटा पुलिस की टीम जल्द ही उसे मुक्त कराने के लिए जेवर और दिल्ली जाएंगी। 
विज्ञापन


बता दें कि एटा की मारहरा निवासी एक युवती ने अपनी मां पर उसे और उसकी बहन को बीस लाख रुपये में देह व्यापार के लिए बेचने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसके विरोध करने पर मां ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों से अपनी आंखों के सामने उसका और छोटी बहन का बलात्कार कराया। इसके बाद दोनों बहनों का अपहरण कर लिया गया। 
विज्ञापन


अपनी मां और हैवानों के चंगुल से किसी तरह छूटकर आई बड़ी बहन ने सारी बात अपने पिता को बताई। गुरुवार को युवती ने पिता संग एसएसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत की थी। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। आरोप है कि मारहरा पुलिस ने मोबाइल पर बयान रिकार्ड कर पिता और बेटी को टरका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन अभी भी अपहर्ताओं के चंगुल में ‌है और रोज उसका यौन शोषण हो रहा है। एसएसपी से हुई शिकायत के बाद हरकत में आई मारहरा पुलिस ने गुरुवार देर रात पीड़िता को बुला कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। नामजद आरोपियों में युवती की मां, दिल्ली निवासी मामा लोकेश, मारहरा निवासी दीपक और मां का प्रेमी वसीम और गौतमबुद्धनगर निवासी रामेश्वर और ज्ञानेन्द्र शामिल हैं। 


एसओ मारहरा ने बताया कि जल्द ही पुलिस की एक टीम जेवर में बंधक बनी किशोरी को मुक्त कराने जाएगी। पुलिस युवती के बयान दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराने की तैयारी कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed