फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mastermind of check cloning Double mercy on police

चेक क्लोनिंग के मास्टरमाइंड पर पुलिस की डबल मेहरबानी

Wed, 19 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 19 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mastermind of check cloning Double mercy on police
चार दिन में संपत्ति की कुर्की नहीं की, जांच ईओडब्लू को ट्रांसफर हो गई - फोटो : demo pic
चेक क्लोनिंग के चर्चित केस में मुख्य आरोपी कंवलदीप सिंह पर पुलिस ने अब एक साथ दो मेहरबानी की हैं। एक तो थाना हरीपर्वत पुलिस ने कोर्ट से आदेश मिल जाने के बावजूद चार दिन में उसकी संपत्ति की कुर्की नहीं की। दूसरा इस बीच मामले की जांच अचानक आर्थिक अपराध शाखा ( ईओडब्लू) को ट्रांसफर कर दी गई। इससे पहले छह महीने से पुलिस उसकी गिरफ्तारी से बच रही थी।
विज्ञापन

बता दें, यह मामला पिछले साल जुलाई में सामने आया था। इसमें दो आरोपी बनाए गए थे। मुख्य आरोपी कंवलदीप सिंह है। उस पर आरोप है कि उसने क्लोनिंग से चेक तैयार किया। यह पुणे निवासी एनआरआई तैमूर के खाते का चेक था। इसे पंजाब एंड सिंध बैंक की घटिया स्थित शाखा में गुरुद्वारा के खाते में जमा किया गया। इसके बाद दो करोड़ रुपये निकाल लिए। चेक आईसीआईसीआई बैंक का था। दूसरा आरोपी पंजाब एंड सिंध बैंक का शाखा प्रबंधक जोरावर सिंह बनाया गया। उसकी भूमिका चेक को पास करके आईसीआईसीआई बैंक  भेजने की थी। पुलिस ने जोरावर सिंह को गिरफ्तार किया। वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुका है। उधर कंवलदीप सिंह को पकड़ने की कभी ठीक से कोशिश नहीं की गई। तैमूर ने अफसरों से शिकायत की तो उसकी संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी दी। तब पुलिस को कोर्ट से आदेश ( धारा 83) 15 अप्रैल को मिल गया था। इसे पुलिस दबाए रही। आदेश तामील कराकर संपत्ति की कुर्की के लिए उसकेघर नहीं गई। अब मंगलवार को पुलिस ने कह दिया कि मामले की जांच ईओडब्लू को ट्रांसफर हो गई है, इसलिए कुर्की नहीं की जा सकती। आगे की कार्रवाई का फैसला ईओडब्लू को लेना है।
विज्ञापन



 पुलिस की संस्तुति पर बदली जांच
आगरा। जांच बदलवाने के लिए पीड़ित एनआरआई ने दरखास्त नहीं दी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसकी संस्तुति पुलिस की ओर से ही की गई है। तर्क यह दिया गया है कि एक करोड़ से अधिक रकम के आर्थिक अपराध की जांच ईओडब्लू से ही कराई जाती है। सवाल यह है कि इस पर निर्णय इतने दिन बाद क्यों लिया गया? बता दें, चेक की फोरेंसिक जांच हो चुकी है। इसमें यह साबित हो चुका है कि चेक क्लोनिंग करके बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed