{"_id":"573ccc4f4f1c1bc843ac73c3","slug":"mass-crowd-yearning-wounded-student-died-of-struggle","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ तमाशाई, घायल छात्र ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ तमाशाई, घायल छात्र ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 19 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवेदनहीनता : टेंपो की चपेट में आने से पैर कटा देर तक इलाज न मिलने से मौत
हाथरस रोड पर बुधवार दोपहर हादसे में घायल छात्र तड़पता रहा लेकिन उसकी मदद को कोई आगे नहीं आया। सभी तमाशबीन बने रहे। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आंध प्रदेश के खंबम स्थित गांव ओडी गुडम निवासी शेख अब्दुल खादर (20) पुत्र शाहदुल्ला टेढ़ी बगिया स्थित आरबी डिग्री कालेज में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार दोपहर तकरीबन दो बजे वह अपने साथी के साथ मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा था। टेढ़ी बगिया स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने शेख अब्दुल सड़क पार करते समय तेज गति से आते लोडिंग टेंपो की चपेट मेें आ गया। टेंपो का पहिया उसके बायें पैर के ऊपर से निकल गया। उसका पैर कटकर अलग हो गया। खून बहने लगा। उसका साथी एंबुलेंस लाने की कहकर चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा। छात्र के आसपास भीड़ जुट गई। किसी ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की। पुलिस को सूचना दी। घायल छात्र एक घंटे तक वह तड़पता रहा। पुलिस पहुंची, तब तक उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्र को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर गए थे, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक टेंपो लेकर भाग गया।