फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   masoom ko peeta

शिक्षक ने बच्चे को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा

Sun, 02 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 02 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
masoom ko peeta
नरायच स्थित भावना पब्लिक स्कूल में बेरहम शिक्षक ने तीसरी कक्षा के छात्र मोनू को कमरे में बंद कर बेल्ट से इतना पीटा कि उसकी पीठ में निशान बन गए। छात्र का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह क्लास रूम में शोर मचा रहा था। परिवारीजनों ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नरायच के सीता नगर निवासी विवेक कुमार चेन फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके दो बेटे दस साल का मोनू और 11 साल का मीतेश कक्षा तीन में पढ़ते हैं। मोनू ने बताया कि शनिवार दोपहर अंग्रेजी के घंटे में शिक्षक योगेश पढ़ाने पहुंचे। कक्षा में शोर हो रहा था। इस पर योगेश के गुस्से का पारा हाई हो गया। मोनू भी शोर मचा रहा था। उन्होंने मोनू को कक्षा से बाहर निकाला और बेल्ट उतारकर पीटना शुरू कर दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि मोनू को कमरे में बंद करके भी पीटा। चीखपुकार पर शिक्षिका अंजू और लक्ष्मी बचाने पहुंचीं, लेकिन उसे दया नहीं आई। मोनू को एक घंटे तक कमरे में बंद रखा। स्कूल की छुट्टी होने पर मोनू घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर परिवारीजन दंग रह गए। उसकी पीठ पर चोटों के निशान थे। वह दर्द से कराह रहा था। घरवाले बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन बंद हो चुका था। इसके बाद घरवाले शिक्षक योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना एत्माद्दौला पहुंचे। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। छात्र के पिता का कहना था कि योगेश स्कूल मालिक का भतीजा है। इसके चलते आए दिन बच्चों को बेरहमी से पीटता है। उसके खिलाफ स्कूल प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। मामले में स्कूल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed