फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   marriage of thirteen year old muslim girl in etah

13 साल की किशोरी का 40 साल के युवक से निकाह, हाईकोर्ट को भी रखा अंधेरे में

Thu, 03 Aug 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Thu, 03 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
marriage of thirteen year old muslim girl in etah
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एटा के जलेसर क्षेत्र में मकसूदपुर गांव से किशोरी भगाने का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपियों ने 13 वर्षीय किशोरी का 40 वर्षीय शादीशुदा युवक से निकाह कराते हुए हाईकोर्ट में मेडिकल जांच के लिए गुहार लगाई। हाईकोर्ट में किशोरी के स्थान पर दूसरी युवती के बयान दर्ज करा कर मेडिकल जांच के आदेश करा लिए। 
विज्ञापन


यही नहीं मेडिकल जांच अलीगढ़ में दूसरी युवती की करा दी गई। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब पिता अलीगढ़ अस्पताल में बेटी का फोटो लेकर एक्सरे टेक्नीशियन से शनाख्त कराने पहुंचा। अब पिता की शिकायत पर डीएम ने दोबारा मेडिकल जांच आगरा या फिरोजाबाद में कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के मकसूदपुर निवासी जमील की 13 वर्षीय बेटी को बीती एक जुलाई को पांच युवक ले गए थे। पिता ने निफासत, खालिद, सकीना बेगम, रियाज मोहम्मद, अबरार, निजाकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि पुलिस के शिकंजे में फंसते देख बेटी का शादीशुदा निफासत से निकाह करा कर हाईकोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि हाईकोर्ट में बयान दूसरी युवती के दर्ज हुए। इसके चलते जज ने एटा में मेडिकल जांच कराने के आदेश जारी कर दिए। जमील की माने तो 31 जुलाई को बेटी का मेडिकल एटा में होना था, लेकिन आरोपियों ने आईओ से साठगांठ कर चुपचाप बेटी की मेडिकल जांच अलीगढ़ में करा दी। 


इसकी भनक लगने पर जब पिता बेटी का फोटो लेकर मेडिकल जांच कराने वाले अस्पताल पहुंचा तो एक्स-रे टेक्नीशियन ने फोटो देख कर इस नाम की दूसरी युवती की मेडिकल जांच होने की बात कही। तब जाकर पिता का माथा ठनका। जमील ने मंगलवार को शिकायत डीएम से की। डीएम अमित किशोर ने फिरोजाबाद-आगरा में दोबारा मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए हैं। मामला डीएम तक पहुंचने के बाद जलेसर थाने में हड़कंप मच गया है और आईओ की हवाईयां उड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed