{"_id":"5968eefc4f1c1b3c698b469f","slug":"man-was-murdered-by-his-sister-and-her-lover-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों के बाप से इश्क के चक्कर में करा दिया सगे भाई का खून ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बच्चों के बाप से इश्क के चक्कर में करा दिया सगे भाई का खून
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के गोलाबाजार कालोनी में युवक की हत्या पत्नी ने नहीं बल्कि सगी बहन ने अधेड़ उम्र के प्रेमी के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता में घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि पिता की उम्र के प्रेमी के साथ विवाहेतर संबंधों की जानकारी होने के बाद भाई रास्ते का रोड़ा बन गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद की। आरोपी बहन व उसके प्रेमी को जेल भेजा। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार कालोनी निवासी संजय व उसकी पत्नी स्नेहलता सात जुलाई की रात कमरे में सो रहे थे। तभी तीन हमलावरों ने उन पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। संजय की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं पत्नी का उपचार जारी था। घटना की रिपोर्ट मृतक की बहन नम्रता ने तीन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कराई थी।
इसके बाद पत्नी पर ही पति की हत्या का आरोप लगाया जा रहा था। 11 जुलाई को पुलिस ने पत्नी स्नेहलता को भी हिरासत में ले लिया था। पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा था। पुलिस भी मृतक की पत्नी को ही हत्यारा मान चुकी थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की बहन नम्रता के विवाहेतर संबंध गांव ललूपुर निवासी सरोज यादव के साथ हैं।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी जब भाई को हुई तो उसने टोकना शुरू कर दिया था। घटना से 15 दिन पूर्व संजय व सरोज के बीच मारपीट भी हुई थी। भाई को रोड़ा बनते देख बहन ने प्रेमी और उसके एक सहयोगी शरद मिश्रा के साथ हत्या की योजना बनाई।
घटना के दिन फोन कर प्रेमी को घर बुलाया और कमरे में सो रहे भाई भाभी पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद कमरे की कुंडी लगाकर कमरे में सो गई। कई घंटो बाद जब घायल महिला की चीख लोगों ने सुनी तो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना में कुछ दिन बाद संजय की मौत हो गई थी।

खून करने के बाद बचाने को दिया अपना खून
घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सनी बनियान बरामद कर ली। एएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी शरद मिश्रा की तलाश की जा रही है। भाई को विवाहेतर संबंधों की जानकारी होने के बाद हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपी सरोज पांच बच्चों का बाप है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
संजय की पत्नी ढाई माह की गर्भवती है स्नेहलता के परिवारीजनों का कहना था कि संजय अपनी बहन से बेहद प्यार करता था। बहन भी हर बार रक्षा बंधन का इंतजार करती थी। क्योंकि भाई उसे मुंह मांगा उपहार जो देता था। लेकिन बहन ने उस रिश्ते की ही हत्या कर दी। भाई संजय की हत्या की साजिश रचने के बाद जब सैफई में उपचार के दौरान खून की जरूरत पड़ी तो बहन ने भाई को खून भी दिया था। आरोपी अधेड़ जो कि संजय का रिश्तेदार भी था। उसने भी खून दिया था। थाने में बैठी युवती अपने किए पर पछता रही थी।

सब्जी काटने के चाकू से किए वार
प्रतीकात्मक तस्वीर
घटना के दिन संजय की बहन उसके कमरे में ही सोई थी। रात को जब प्रेमी घर के बाहर आया तो बहन ने पहले भाई का कमरे फिर घर के मुख्य द्वार खोल दिए। रसोई में रखे सब्जी काटने के तीन चाकुओं से तीनों ने ताबड़तोड़ कई वार कर दंपति को लहूलुहान कर दिया। जब भाभी बेहोश हो गई तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंदकर भाग गए।
चादर से चेहरा ढंका होने की वजह से स्नेहलता ननद को पहचान नहीं सकी थी। इस बीच करीब छह घंटे तक संजय के शरीर से खून बहता रहा था। गोलाबाजार निवासी संजय पांच बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। पुलिस ने जब मृतक के चाचा को बताया कि बहन ने ही संजय की हत्या की है। तो खुद चाचा ने युवती को पुलिस को सौंप दिया।