{"_id":"594d1e894f1c1b9b5b8b473e","slug":"man-through-her-son-on-land-after-fight-with-wife-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना पिता, जमीन पर पटककर मासूम की कर दी ये हालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवान बना पिता, जमीन पर पटककर मासूम की कर दी ये हालत
ब्यूरो/अमर उजाला (गंजडुंडवारा) कासगंज
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
child
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में गंजडुंडवारा के ग्राम बहारपुर में पत्नी से कहासुनी होने के बाद एक पिता ने अपने दो साल के मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके गंभीर चोट आ गई। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
घटना गुरुवार की देर रात की बताई गई है। श्रीकिशन शराब के नशे में अपने घर पर पहुंचा। घर पर पत्नी अनीता से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उनके तीन बच्चे है। दूसरे नंबर का बच्चा आयुष दो वर्ष अपनी दादी कुसुमा देवी के पास सो रहा था। श्रीकिशन अपनी मां के पास पहुंचा और उसने बच्चो को उठाकर जमीन पर पटक दिया।
जिससे बच्चे के गंभीर चोट आ गई। बच्चे को तुरंत चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पत्नी अनीता ने अपने पति के खिलाफ पु़लिस को तहरीर दी। जिससे आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दादी ने बताया कि पिता द्वारा अपने बेटे के साथ की गई हरकत एवं पत्नी से झगड़े की जानकारी मिलने पर अनीता के मायके से भी लोग आ गए। वे अनीता व बच्चों को भी अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शराब के नशे में पिता ने बच्चो की बुरी तरह से झंगझोड़ दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।