फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man shot dead in land dispute in etah

एटा में जमीन विवाद के चलते गोली मारकर ग्रामीण की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 05 May 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
man shot dead in land dispute in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा में जमीन विवाद के चलते एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
थाना निधौलीकलां के गांव रफ्तनगर सैथरा में शनिवार रात हमलावरों ने गांव के 54 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रुकमपाल की गोली मार दी। ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


आगरा ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। जितेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। बताया जाता है कि गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विवाद में जितेंद्र एक पक्ष का सहयोग कर रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed