{"_id":"59e23e334f1c1bf3538b78e1","slug":"man-murdered-in-kasganj-for-occult-arts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के चक्कर में युवक के साथ हुआ ये, वारदात कर तांत्रिक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़-फूंक के चक्कर में युवक के साथ हुआ ये, वारदात कर तांत्रिक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली (कासगंज)
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम गौंडा में तंत्र-मंत्र के फेर में एक बाबा ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोप है कि खुदकुशी दर्शाने के लिए तांत्रिक ने शव को पेड़ से लटका दिया। वारदात के बाद से तांत्रिक गायब है।
पत्नी ने तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जसवीर पुत्र सूबेदार निवासी बेरिया डौंडा उसैत बंदायू सिकंदरपुर वैश्य के बंगसनगर में एक तांत्रिक बाबा के यहां झाड़फूंक के लिए अक्सर आता था। शुक्रवार को बाबा ने उसे आश्रम पर बुलाया था। वह पत्नी और साढ़ू के साथ आश्रम पहुंचा था।

बाबा ने पत्नी और साढ़ू को पास के गांव में भागवत कथा सुनने के लिए भेज दिया। शनिवार शाम बाबा ने झाड़फूंक करते हुए युवक के साथ मारपीट की। इससे युवक की मौत हो गई तो आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाबा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक, कासगंज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में पुलिस उसकी पत्नी व साढ़ू से पूछताछ कर रही है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। बाबा पर मारपीट कर हत्या का आरोप है।

पत्नी व साढ़ू को ग्रामीणों ने पीटा
बिना पुलिस को सूचना दिए शव उतारते वक्त मृतक की पत्नी रीता और उसके साढ़ू कुंवरपाल को ग्रामीणों ने हत्यारा समझा और घेर कर पीट डाला। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। उन्होंने बाबा पर हत्या का आरोप लगाया, जिस पर बाबा की तलाश शुरू कर दी गई है।