{"_id":"5942306e4f1c1b79218b47ae","slug":"man-murdered-in-agra-over-dispute-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 बीघा जमीन के लिए भाई-भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 बीघा जमीन के लिए भाई-भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
जगराम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पिनाहट के थाना मनसुख्रपुरा क्षेत्र में जमीन के विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार देर रात को हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सनसनीखेज हत्या का यह मामला थाना मनसुखपुरा के गांव समोखीपुरा का है। बताया गया है कि गांव के जगराम पुत्र जरनैल सिंह का अपने बड़े भाई जगदीश के साथ तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद था। जगराम के पिता यह जमीन उसके नाम कर गए थे लेकिन जगदीश इस पर अपना हक जमा रहा था। इसे लेकर दोनों भाईयों में कई बार झगड़े भी हुए।
गांव वालों ने बताया कि बुधवार रात को दोनों भाई अपने खेत पर बैठे थे। इसी दौरान शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। बात बढ़ी तो जगदीश के बेटे भी मौके पर आ गए। आरोप है कि जगदीश और उसके बेटों ने जगराम की लाठी-डंडों से पिटाई की। इससे जगराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव वालों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।