फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered after dispute in marriage in agra

शादी में कुर्सी पर बैठने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Apr 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
man murdered after dispute in marriage in agra
हत्या - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के धांधुपुरा गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शादी समारोह से खींचकर लवकांत (22) नाम के युवक की हत्या कर दी गई। वह पास के बुढ़ाना गांव से शादी में भाग लेने आया था। यहां कुर्सी पर बैठने को लेकर बुढ़ाना के ही चार युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी में वे उसे खींचकर बाहर ले गए और दो गोलियां मार दीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच पाई। उधर हत्यारोपी वारदात के बाद मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


धांधुपुरा में संजू की भतीजी की शादी थी। इसमें बुढ़ाना गांव से ओम प्रकाश का बेटा लवकांत भी गया था। उसकी हत्या का आरोप इसी गांव के सत्यपाल यादव, कृपा राम यादव, भूरा यादव और विक्की यादव पर है। लवकांत के भाई धर्मवीर ने बताया कि वहां कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। लवकांत जिस कुर्सी पर बैठना चाह रहा था, उसे आरोपियों में से एक ने खींच लिया। लवकांत ने विरोध किया तो उसे पीटते हुए खींचकर शादी समारोह से बाहर ले गए। वहां उसे दो गोलियां मारी गईं। 
विज्ञापन


शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। लवकांत लहुलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने उसके परिवारजनों को बताया। वे लोग उसे लेकर पहले ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित एक हॉस्पिटल में गए। वहां हालत बेहद नाजुक बताते हुए कहीं और ले जाने की सलाह दी गई। इस पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत बताया। उधर आरोपी बताए गए युवक मौके से फरार हो गए। सीओ सदर श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब की तस्करी करते हैं आरोपी

लवकांत चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। प्रवेश और धर्मवीर उससे बड़े हैं और सत्यवीर छोटा। धर्मवीर ने बताया कि लवकांत के हत्यारोपी शराब की तस्करी करते हैं। लवकांत पर आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा कायम था। उसने पिछले साल इंटर किया है। इसके बाद पढ़ाई छोड़कर खेती कर रहा था। परिवार में खेती का ही काम होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed