{"_id":"59db992c4f1c1b71548b681f","slug":"man-in-agra-posted-photo-of-brother-sister-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने फेसबुक पर पोस्ट की भाई-बहन की फोटो, किए ऐसे कमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे ने फेसबुक पर पोस्ट की भाई-बहन की फोटो, किए ऐसे कमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
एक सिरफिरे ने चचेरे भाई-बहन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामला साइबर क्राइम सेल पहुंच। जांच में सोमवार को आरोपी युवक का पता चल गया है। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
बताया गया है कि युवती आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। स्नातक करने के बाद वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। 10 महीने पहले युवती के मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया। उस पर दोस्ती का दबाव बनाने लगा।
जब युवती ने मना किया तो उसे दोस्ती नहीं करने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद में व्हाट्सएप पर भी संदेश भेजने लगा। युवती का चचेरा भाई भी कोचिंग करता है। एक दिन युवती भाई के साथ कोचिंग गई थी, तभी युवक ने दोनों का फोटो खींच लिया।

Trending Videos
तेजाब फेंकने की धमकी
इसके बाद सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर डाल दिया और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिख दीं। साथ ही दोनों को तेजाब से जलाने की धमकी दी है। साइबर क्राइम सेल की जांच में युवक का पता चल गया है। वह मलपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।