फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested at mathura junction for enjoying the victory of pakistan in ICC champions trophy

मथुराः पाक की जीत पर ट्रेन में जश्न मनाते सात गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 19 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
man arrested at mathura junction for enjoying the victory of pakistan in ICC champions trophy
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान की जीत के बाद रविवार की रात को इंटरसिटी एक्सप्रेस में हंसी-ठिठौली कर रहे आगरा के सात युवकों को यात्रियों की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यात्रियों की शिकायत थी कि सभी पाक की जीत पर खुशी मना रहे थे। सभी को जेल भेज दिया गया है। हालांकि आरोपियों का कहना है कि वो तो आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 180 रनों से करारी मात देकर खिताब छीन लिया था। इससे क्रिकेट प्रेमी भारी निराश हुए। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर आगरा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे तमाम यात्री भी मैच पर चर्चा करते हुए चल रहे थे। हल्ला उस वक्त मचा जब एक सीट पर बैठे सात युवक हंसी-ठिठौली करने लगे। 
विज्ञापन


यह सातों एक-दूसरे को गले लगा रहे थे। अब इनकी खुशी की वजह जो भी हो लेकिन ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने माना कि पाकिस्तान की जीत पर ये खुशी मना रहे हैं। इसी बीच कुछ यात्रियों ने रेलवे के कंट्रोल रूम को सूचना दी कि कुछ लड़के हंगामा कर रहे हैं।  बताया जाता है कि पलवल स्टेशन से निकलते ही इन युवकों ने ऊधम काटना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ट्रेन रविवार की रात को 10 बजे मथुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने सभी सातों युवकों को उतार लिया। पकड़े गए युवकों में आगरा के वजीरपुरा निवासी शाहरुख, राशिद, कासिम, मुहम्मद आबिद, रेहान और फैजल हैं। रेलवे पुलिस ने इन सभी को रेलवे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि रेलवे एक्ट की धारा 143, 146 में इनका चालान किया है। इन लोगों ने यात्रियों से अभद्रता की और शोरशराबा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed