फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri young man died after being shot

युवक की गोली लगने से मौत, लोगों ने किया हंगामा, 2 सिपाहियों पर हत्या का आरोप

Sat, 24 Mar 2018 10:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 24 Mar 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
mainpuri young man died after being shot
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में गोली लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। शहर के ईशन नदी तिराहा पर शव रखकर तीन घंटे तक जाम लगाया गया। साथ ही आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली के दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इस बीच जाम खुलवाने के लिए पुलिस को लाठी भी फटकारी पड़ी। 

मूलरूप से थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा का रहने वाला संजीव कुमार (35) करीब 20 वर्ष से कोतवाली क्षेत्र के नगला रते में परिवार के साथ रह रहा था। वह कचहरी रोड पर पाल मार्केट में बाइक रिपेयर करता था। 
विज्ञापन

mainpuri young man died after being shot
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को वह दुकान से घर चला गया तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया इसके बाद वह घर से नुमाइश जाने की बात कह कर निकल गया। 

रात करीब पौने दस बजे बस स्टैंड के सामने उसकी बाइक सामने से आ रहे कोबरा मोबाइल बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव, कोबरा टीम के सिपाही सौरभ यादव और तेजप्रकाश घायल हो गए। 

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सिपाही सौरभ और संजीव को उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। 

पुलिस से झड़प भी हुई

mainpuri young man died after being shot
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में संजीव ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन शव लेकर वापस आए और शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ईशन नदी तिराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। 

परिजनों का आरोप था कि युवक को कोबरा पुलिस के सिपाहियों ने बाइक टकराने के बाद गोली मारी है। जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जाम के दौरान भीड़ ने जमकर हंगामा किया। 

पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही क्षेत्रीय दुकानों को भी बंद करा दिया। मार्ग से गुजर रहे लोगों के साथ अभ्रदता भी की गई। इस दौरान पुलिस से भी झड़प हुई।
विज्ञापन

समझाकर मामला शांत कराया

mainpuri young man died after being shot
लोगों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम अमित सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक अशोक चौहान व कई अन्य नेता भी ईशन नदी पर पहुंच गए। 

परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटा तक वहां जमकर हंगामा चलता रहा। एसडीमए ने मृतक परिवारीजनों को आर्थिक सहायता व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। 

इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। तीन घंटे बाद करीब दस बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम खुलवाया। वहीं मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर सिपाही सौरभ और तेजप्रकाश के विरुद्ध कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed