{"_id":"5d8618c28ebc3e93ba1b1afd","slug":"mainpuri-s-woman-shot-dead-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पिता के श्राद्ध में गई विवाहित बेटी की गोली मारकर हत्या, इटावा में हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैनपुरी: पिता के श्राद्ध में गई विवाहित बेटी की गोली मारकर हत्या, इटावा में हुई वारदात
Sun, 22 Sep 2019 09:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के गांव मलूपुर निवासी महिला की इटावा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने पिता के श्राद्ध में शामिल होने के लिए पति के साथ मायके गई थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाया गया।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव मलूपुर निवासी प्रधान नीलू यादव के भाई प्रभाकांत यादव की ससुराल इटावा के गांव गौरापुर में है। पत्नी संगम के पिता का श्राद्ध था, जिस वजह से वो पत्नी को साथ लेकर ससुराल गए थे। प्रभाकांत का रोहित पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव घोटारा से करीब तीन लाख रुपये का लेनदेन था।
एक लाख रुपये रोहित दे चुका था। शुक्रवार को प्रभाकांत साले के साथ रुपये मांगने उसके घर गया तो वो नहीं मिला। कुछ देर बाद रोहित अपने साथी विपिन पुत्र राम अवतार उर्फ रामा गांव रघुपुरा कुसमरा व अन्य साथी के साथ गांव गौरा आ पहुंचा।

रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
वहां प्रभाकांत व रोहित के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर संगम बाहर निकली, तभी रोहित ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली संगम को जा लगी। महिला को गोली लगने के बाद आरोपी वहां से भाग गए।
परिजन घायल महिला को अस्पताल ले गए। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इटावा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।