{"_id":"1537abd3b682f392650201f0d333eadf","slug":"loving-couple-married-on-preparing-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल के निकाह की तैयारी पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल के निकाह की तैयारी पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jun 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से आए प्रेमी युगल के यहां युवक की शहीद नगर स्थित रिश्तेदार के घर में निकाह की तैयारी का पता चलते ही हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। तनाव होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। दोनों को थाना सदर बाजार ले जाया गया और बरेली पुलिस को सूचना दे दी गई।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की संजना दो दिन पहले आफताब (दोनों नाम परिवर्तित) के साथ घर से भाग आई थी। आफताब के रिश्तेदार शहीद नगर में रहते हैं। दोनों यहां आकर रहने लगे। दोनों निकाह करने की तैयारी में थे। सोमवार को इसकी जानकारी बजरंग दल के पदाधिकारियों को हुई। उन्होंने चौकी पर पहुंचकर पुलिस को बताया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने इसे लव जेहाद का मामला बताकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया। इसके बाद पुलिस ने उस घर पर दबिश दी। पुलिस प्रेमी युगल को पकड़कर थाने पर ले आई। संजना का कहना था कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से निकाह करने के लिए आई है। हालांकि उसने अपने परिवार वालों को इस बारे में नहीं बताया है। इस मामले में बारादरी थाने में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर सदर पहुप सिंह का कहना है कि बरेली पुलिस और दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।