फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover couple found dead in bushes outside the village in mainpuri

शादी वाले दिन मृत मिली युवती, पास में पड़ी थी प्रेमी की लाश, हॉरर किलिंग की चर्चा

Mon, 24 Jun 2019 06:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jun 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
lover couple found dead in bushes outside the village in mainpuri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को झाड़ियों में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों छह दिन से लापता थे। सोमवार को युवती की बरात आनी थी, लेकिन उसके लापता होने पर शादी रोक दी गई थी। वहीं इलाके में हॉरर किलिंग की भी चर्चा है।   
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। इस बारे में जब परिजनों को भनक लगी तो युवती की शादी तय कर दी गई थी। 
विज्ञापन


19 जून को युवक और युवती घर से लापता हो गए। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों के बीच युवक और युवती के क्षत विक्षत शव पड़े मिले। सीओ सिटी अभय नरायन राय भी पुलिसबल के साथ मौके पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप

फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर घंटों जांच की और तथ्य जुटाए। इसके बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। वक-युवती के शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीण ऑनर किलिंग की भी चर्चा कर रहे थे।

युवक-युवती के चेहरे पर सिर्फ हड्डी भर रह गई थीं। वहीं जिस जगह शव मिले हैं, वहां केमिकल जैसे निशान थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चेहरे पर तेजाब की तरह का कोई केमिकल डाला गया होगा। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। 

जांच युवक-युवती के मोबाइल लड़की पक्ष के पास होने की बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि जिस दिन दोनों लापता हुए, उसी रात एक पक्ष के लोग थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने तलाश भी शुरू कर दी थी। 

 

लड़की पक्ष की ओर से युवक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। सीओ सिटी अभय नरायन राय का कहना है कि पुलिस सभी एंगल जांच रही है। घटनाक्रम का सही खुलासा किया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलकर रहेगी।

युवती के परिजन उसकी शादी की तैयारी में जुटे थे। 17 जून को तिलक समारोह कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। तिलक समारोह के बाद 19 जून को युवती घर से लापता हो गई थी।सोमवार को बरात आनी थी। हालांकि युवती के लापता होने से शादी रुक गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed