{"_id":"b8ed913fe577262edf106cb4a5f49480","slug":"lootere-caught-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर भागते बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट कर भागते बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 10 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
आटो गैंग ने मंगलवार रात को फीरोजाबाद के युवक से लूट कर उसे सड़क पर फेंक दिया। युवक ने पिकेट पर तैनात सिपाहियों को सूचना दी तो पुलिस ने घेराबंदी कर गधापाड़ा पर आटो को पकड़ लिया। तीन बदमाश को भी दबोच लिया।
पोसली रोड, नगला खंगर, फीरोजाबाद के शैलेश पुत्र सत्यराम जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार रात को घर आ रहा था। आगरा फोर्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। इसके बाद स्टेशन के बाहर से वाटर वर्क्स के लिए आटो में सवार हुआ। इसमें पहले से दो लोग और सवार थे। जीवनी मंडी से आगे नगला धनी के पास युवकों ने शैलेश से मारपीट की। उससे थैला लूट लिया। एक बदमाश ने चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी और दो हजार रुपये व चेन भी लूट ली। उसे आटो से फेंककर बदमाश वापस जीवनी मंडी रोड की ओर आटो ले जाने लगे। पीड़ित ने वाटर वर्क्स पर पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाहियों को इसकी जानकारी दी। वायरलेस पर अलर्ट करने के बाद पुलिस ने गधापाड़ा पर आटो को रोक लिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि चांद उर्फ सद्दाम निवासी शाहगंज, अब्दुल रहमान निवासी आजमपाड़ा सब्जी मंडी और राजा निवासी नगला अक्खे रोड, पथौली को पकड़ा है। इनसे लूटा गया सामान बरामद हो गया।
पर्स लुटेरे को पीछा करके दबोचा
आगरा। निधौली कला, एटा निवासी बनवारी और उसकी पत्नी सर्वेश देवी बुधवार को आगरा में रिश्तेदारी में आए थे। शाम तकरीबन चार बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। वाटर वर्क्स पर पहुंचे थे कि तभी आए एक युवक ने सर्वेश के हाथ में लगा पर्स लूट लिया। दंपति ने शोर मचा दिया। बाइक से पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पिटाई लगाने के बाद उसे चौराहे पर तैनात पुलिस के हवाले कर दिया।