फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot

हाईवे पर कार सवारों ने पशुपालक को लूटा

Sat, 23 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Loot
आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने पशुपालक से 15 हजार रुपये लूट लिए। पिटाई करने के बाद बांधकर उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया। वह पचोखरा से गाय बेचकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

घटना तकरीबन एक बजे की है। गांव मनोहरपुर निवासी तेजसिंह अपने परिवार के साथ कुछ सालों से फीरोजाबाद में जैन नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में रहते हैं। पशुपालन और चूड़ी कारखाने में मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। शुक्रवार को फीरोजाबाद के पचोखरा में लगने वाली पशु हाट में गाय बेचकर तेजसिंह अपने बेटे विकास के साथ घर लौट रहे थे। तेजसिंह ने बताया कि दोपहर पौन बजे टूंडला चौराहा से फीरोजाबाद जाने के लिए सफेद रंग की कार में बैठ गए। इसमें पहले से ही चालक सहित चार लोग बैठे थे। कुछ दूर चलकर बदमाशों ने 10 वर्षीय विकास को कार से बाहर फेंक दिया और तेजसिंह की पिटाई करने लगे। एक बदमाश ने उनके पैंट की जेब में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में थाना एत्मादपुर क्षेत्र में बुढ़िया का ताल के पास तेजसिंह को हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया और आगरा की तरफ भाग गए। राहगीरों की मदद से तेजसिंह बंधन मुक्त होकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed