{"_id":"5919d73b4f1c1bcf3bf22e76","slug":"loot-after-shooting-saraf-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुनकता में सराफ को गोली मारकर बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुनकता में सराफ को गोली मारकर बैग लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला रुनकता ( आगरा)
Updated Mon, 15 May 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुनकता में सराफ दिनेश अग्रवाल उर्फ बब्बल( 35) को सोमवार शाम करीब सात बजे बीच बाजार दो गोलियां मारकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी से भरा बैग छीन लिया। उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। उधर काली और सफेद रंग की दो बाइकों पर आए पांच बदमाश वारदात के बाद फायर करते हुए फरार हो गए। बीस मिनट बाद पहुंची पुलिस ने आस पास चेकिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग तक नहीं लगा पाई।
सराफ सूरज अग्रवाल के बेटे दिनेश अग्रवाल की दुकान गोपाल मंदिर के पास है। वह दुकान बंद कर रहे थे । शटर गिरा चुके थे। ताला लगाया जा रहा था। तभी दो बाइक पर बदमाश आए। एक काली और एक सफेद। एक पर दो बदमाश थे। दूसरी पर तीन। दिनेश अग्रवाल के हाथ में बैग था।
इसमें सोने-चांदी के लाखों के जेवरात और दिन भर की बिक्री की नगदी थी। बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की। दिनेश ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर उन्हें गोली मार दी गई। एक एक कर दो गोलियां चलाई गई। एक उनके पेट में लगी और एक पैर में। इस पर उन्होंने बैग छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर बीच बाजार आराम से भाग निकले।