{"_id":"588f8f1e4f1c1b2f3de815ff","slug":"kohra-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में टकराए वाहन, दो की मौत, 27 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में टकराए वाहन, दो की मौत, 27 घायल

Updated Tue, 31 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में टकराए वाहन, दो की मौत, 27 घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 27 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पिनाहट में अरनौटा पुल पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर होने से घंटों आवागमन बाधित रहा।
पिनाहट में बाह-फतेहाबाद मार्ग स्थित अरनौटा पुल पर सुबह कोहरे के कारण ट्रक और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार यात्री और ट्रक के चालक-परिचालक घायल हो गये। हादसे के बाद पुल पर आवागमन बंद हो गया। दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतेहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्री जयनारायन निवासी राजपूत कालोनी फतेहाबाद को जिला अस्पताल आगरा भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में पूरन सिंह, राहुल गुप्ता, अवधेश, राजेश कुमार, दिनेश चन्द्र गुप्ता, अर्चना, राजेश, सुनीता, गुड्डी, राजेन्द्र, राजवीर, बस चालक श्यामसुंदर, मनोज भारती, संगीता, हरेन्द्र, आलोक, वीरेन्द्र, सियाराम, मुरारीलाल, राधेश्याम शर्मा घायल हो गए।
बाह में हाईवे पर गजौरा के पास कार में डग्गेमार बस ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार आगरा बाह के मोहित गुप्ता, उनकी पत्नी नेहा, पुत्र अमोल, बहन अंशू, चंचल घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
किरावली में सुबह लगभग साढे़ नौ बजे गांव अभैदौपुरा निवासी जगदीश (40) अपनी स्कूटी से किरावली निवासी फीरोज (22) के साथ आगरा काम करने जा रहे थे। अभुआपुरा मोड़ पर सामने से आई तेज गति जीप की चपेट में आकर दोनों घायल हो गये। कुछ ही देर में जगदीश की मौत हो गई। जबकि घायल फीरोज और जीप में सवार घायल गंगा देवी (42) पत्नी पवन निवासी मुड़ियाखेरा फतेहपुर सीकरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता महाराज सिंह ने जीप चालक के खिलाफ चौकी किरावली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।