फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kishori ki hattya

डौकी में किशोरी की हत्या, पानी की टंकी में मिली लाश

Fri, 17 Feb 2017 12:18 AM IST
डौकी में किशोरी की हत्या, पानी की टंकी में मिली लाश
डौकी में किशोरी की हत्या, पानी की टंकी में मिली लाश Updated Fri, 17 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
kishori ki hattya
डौकी में ‌क‌िशोरी की हत्या, पानी की टंकी में म‌िली लाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना डौकी के गांव भोलपुरा में बुधवार शाम एक किशोरी की लाश 10 हजार लीटर की पानी की टंकी में पड़ी मिली। परिवारीजनों ने पानी की टंकी में डुबाकर हत्या किए जाने की बात कही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की। मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू कर दी है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम भोलपुरा निवासी बाबूलाल की पुत्री मोहिनी (16) बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे अपनी बड़ी बहन सपना को अमरूद के बाग में खाना देने गई थी। वहां से लौटकर वह घर नहीं पहुंची। शाम को जब सपना घर पहुंची तो उसने मोहिनी के बारे में पूछा। इस पर परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने हर संभव स्थान पर तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में शाम लगभग नौ बजे मोहिनी के भाई अमित ने अमरूद के बाग में ही स्थित 10 हजार लीटर की पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर देखा तो मोहिनी की चप्पलें उसमें दिखीं। इस पर टंकी को खाली कराया गया तो मोहिनी की लाश उसमें पड़ी मिल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी की मौत टंकी के पानी में डूबने से हुई है। हत्या क्यों, और किसने की, यह साफ नहीं हैं। परिवार के लोगों ने अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। संदेह के आधार पर गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

-------
पिता मुकदमे की तारीख पर गए थे आगरा
मोहिनी के पिता बाबूलाल बुधवार को एक मुकदमे की तारीख पर आगरा गए थे। इस कारण उसकी बड़ी बहन बाग में रखवाली कर रही थी। मोहिनी उसी को खाने देने बाग में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed