{"_id":"5fe34e858ebc3e41a0706af2","slug":"kidnaped-and-gang-misdeed-with-bsc-student-girl-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 23 Dec 2020 07:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:35 PM IST
सार
- छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी
- ऑटो में छात्रा का अपहरण कर लिया गया
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा जनपद में बुधवार को छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। थाना बागवाला क्षेत्र के एक कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का ऑटो सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा की चीख पुकार पर आस पास के लोग पहुंच गए। आरोपी धमकी देकर भागने लगे, तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दे दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अपहरण में प्रयुक्त किए गए ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गोलाकुंआ से ऑटो में सवार हुई स्नातक की छात्रा का बुधवार दोपहर घर लौटते समय अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी राजा पुत्र सुभाष चन्द्र और दिनेश पुत्र साहब सिंह निवासी हरनावली थाना बागवाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा गोलाकुंआ से अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी, तभी दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का इरादा बनाया। छात्रों को अपहरण होने का एहसास नहीं होने नहीं दिया और एक स्कूल के पीछे ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
प्रेमिका की शर्त पूरी करना चाहता था प्रेमी, रेत दिया सहेली का गला, सनसनीखेज हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बताया है कि बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का अपहरण कर लिया गया था, छात्रा ने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रामकेस सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और आरोपियों की घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। अपहरण में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया है।
स्नातक की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी तभी ऑटो में छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपहरण में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है। ओपी सिंह, एएसपी