फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kiddnaping attampt on eye witness in court

कचहरी से गवाह के अपहरण की कोशिश

Fri, 10 Jul 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Fri, 10 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
kiddnaping attampt on eye witness in court
सदर के सेवला जाट में 25 अप्रैल को हुए पोहप सिंह हत्याकांड में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने आई विधवा गीता देवी को कचहरी की पार्किंग से गुरुवार दोपहर अगवा करने की कोशिश की गई। अधिवक्ताओं ने साहस दिखाते हुए घेरा तो गाड़ी छोड़कर पांच बदमाश भाग निकले। एक को दबोच लिया गया। न्यू आगरा थाना पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें असलहा और एक बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुई। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भरतपुर का बदमाश पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।   
विज्ञापन


देवा ने बताया कि वे अपने अधिवक्ता कमल कुमार के बस्ते पर पहुंचे। वे कोर्ट में थे। इस पर वे दोनों दीवानी परिसर के गेट नंबर एक पर बनी पार्किंग के पास खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे पार्किंग में सपा का झंडा लगी बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी आकर रुकी। इसमें सवार बदमाशों ने आते ही गीता को बुलाया। गीता जैसे ही गाड़ी के पास पहुंची, तभी उन्हें अंदर खींच लिया। उनके चिल्लाने पर वह दौड़कर पहुंचा तो उस पर तमंचे तान दिए गए। इसी बीच अधिवक्ता कमल कुमार अपने साथियों के साथ पहुंच गए। अधिवक्ताओं और पार्किंग के कर्मचारियों ने गाड़ी को घेर लिया। पांच बदमाश गाड़ी से निकलकर भाग निकले। एक  को अधिवक्ताओं ने दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed