फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khushbu murder

मथुरा निवासी खुशबू की हत्या कर फेंका गया था शव

Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
khushbu murder
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 डौकी क्षेत्र में 24 अगस्त को मिली किशोरी की लाश मथुरा से अगवा खुशबू उर्फ भावना (15) की थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस आए परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली। 40 दिन पहले खुशबू को घर से अगवा कर लिया गया था। परिवारीजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

24 अगस्त को डौकी में एक खेत में किशोरी का शव मिला था। उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त करते हुए बताया कि मथुरा के गोविंदनगर, सरस्वती कुंज निवासी जसवीर सिंह डेयरी संचालक हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी खुशबू कक्षा नौ की छात्रा थी। जसवीर ने बताया कि 15 जुलाई को वह गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए थे। खुशबू घर में बड़ी बहन प्रिया के साथ रह गई। सुबह तकरीबन 6:30 बजे वह शौच जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को शव की जानकारी मिलने पर परिवार ने डौकी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद परिवार के लोग आगरा आए।
विज्ञापन


भूमाफिया से चल रही है रंजिश
जसवीर का कहना है कि उनका मथुरा में 1500 वर्ग गज के प्लाट में मकान और डेयरी प्लांट है। घर के पास ही 100 वर्ग गज का खाली प्लाट है। यह जमीन दान की गई है। इस प्लाट पर भूमाफिया कब्जा करना चाहता है। वह इसका विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर वह रंजिश मानता है। उन्होंने अपनी दोनों बेटी खुशबू और प्रिया का रिश्ता तय कर दिया था। जसवीर का आरोप है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार को बदनाम करने के लिए ही खुशबू को अगवा करने के बाद हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की भी हुई गई थी हत्या
जसवीर के दो बेटे अजय और पंकज उर्फ अनिल, जबकि दो बेटियां थीं। पत्नी की 14 साल पहले मौत हो गई थी। पंकज की 26 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी। जसवीर ने बताया कि भूमाफिया ने साजिश के तहत चंडीगढ़ की एक महिला को उनके घर में कामकाज के लिए रखवाया। उसी ने बेटे पंकज को जहर देकर मार दिया और महिला घर से 1.70 लाख रुपये, 200 ग्राम सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed