फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Youth shot dead in molestation dispute

कासगंज: बालिका से छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 12:26 AM IST
सार

कासगंज के बड्डू नगर धान मिल रोड इलाके में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे बालिका से छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद बताया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Kasganj: Youth shot dead in molestation dispute
जांच करते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज में छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में बुधवार रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। रात में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


घटना बड्डू नगर धान मिल रोड इलाके की है। यहां बुधवार रात करीब नौ बजे 42 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसे दो गोलियां लगी हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप हाशिम पुत्र पप्पू, गुड्डू,नाजिम व पप्पू पुत्रगण सर्फुद्दीन एवं मकदूम निवासी बड्डू नगर नई बस्ती हुल्का मोहल्ला पर लगाया है।
विज्ञापन


27 सितंबर को हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को मृतक युवक के परिवार की एक बालिका से आरोपी पक्ष के लोगों ने  छेड़छाड़ कर दी थी, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लेकिन बाद में समझौता हो गया था। समझौता हो जाने के बाद बुधवार रात को फिर से दोनों विवाद हुआ। आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में युवक को दो गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि एक अभियुक्त मकदूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed