{"_id":"5cfba038bdec22076f512b0c","slug":"kasganj-violence-accused-sought-extortion-from-municipal-council-chairperson","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसा के आरोपी ने चेयरमैन से मांगी 50 लाख की चौथ, न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कासगंज हिंसा के आरोपी ने चेयरमैन से मांगी 50 लाख की चौथ, न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी
Sat, 08 Jun 2019 05:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
कासगंज चेयरमैन रजनी साहू
- फोटो : Facebook
कासगंज हिंसा के आरोपी और उसके साथियों ने नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रजनी साहू से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी है। चौथ न देने पर उनके बेटे को जान से मार देने की धमकी भी दी है। चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चेयरमैन रजनी साहू और उनके पति राजवीर साहू ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कासगंज हिंसा के आरोपी जाहिद हुसैन उर्फ जग्गा और उसके साथी रफ्फन ने 21 मई को फोन कर उनके पुत्र रोबिन साहू की हत्या करने की धमकी दी।
इसके बाद 4 जून को आरोपी जग्गा अपने साथियों के साथ चेयरमैन के घर पहुंचा और 50 लाख की चौथ मांगते हुए धमकी दी। 5 जून को आजाद गांधी इंटर कॉलेज के पास ईद मिलन समारोह में आरोपियों ने सप्ताह के अंदर 50 लाख रुपये देने को कहा। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Trending Videos
दहशत में परिवार
लगातार चौथ की मांग और धमकी से चेयरमैन और उनका परिवार दहशत में आ गया। राजवीर साहू ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
चेयरमैन के पुत्र की हत्या की धमकी और चौथ मांगने के आरोपी जाहिद उर्फ जग्गा पर कई आपराधिक मामले हैं। पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी कर चुकी है। कासगंज हिंसा में जाहिद जेल जा चुका है और जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।