फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kagarul home textile business robbery

कागारौल में कपड़ा कारोबारी के घर डाका

Sat, 20 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 20 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kagarul home textile business robbery
कागारौल कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार रात आठ बजे कपड़ा कारोबारी शिवकुमार गुप्ता के घर में हथियारों से लैस छह बदमाश घुस आए। गुप्ता परिवार सहित शादी में गए थे। घर पर पड़ोसी वृद्धा ही मौजूद थी। उन्हें धमका कर बदमाश आधे घंटे तक लूटपाट करते रहे फिर भाग निकले।
विज्ञापन

शिवकुमार गुप्ता की घर के बाहर ही कपड़े की दुकान है। वह शादी में शामिल होने परिवार सहित शमसाबाद गए थे। घर की रखवाली के लिए पड़ोस में रहने वाली 60 वर्षीय भगवान देवी थीं। रात तकरीबन आठ बजे  खटखटाने की आवाज पर भगवान देवी दरवाजा खोलकर बाहर आ गई। तभी दनदनाते हुए दो बदमाश अंदर घुस आए। कुछ देर बाद उनके चार साथी और आ गए। सभी के हाथ में तमंचे थे। उन्होंने आते ही वृद्धा को चुप कर दिया। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में भगवान देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद बदमाश लूटपाट करके भाग निकले। तकरीबन 30 मिनट बाद लोगों ने आसपास के लोगों ने कारोबारी के घर के दरवाजे खुले देखे तो उन्हें शक हुआ। लोग भीतर गए। पानी डालकर भगवान देवी को होश में लाया गया। तब उन्होंने घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस आ गई। उधर, खबर लिखे जाने तक कारोबारी के आने का इंतजार किया जा रहा था। घर से लाखों का माल जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed