फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kabbra

सीकरी में महिला की कब्र खोदी, लाश के साथ दुष्कर्म की आशंका से आक्रोश

Sun, 03 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 03 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
kabbra
कस्बे के सीकरी हिस्सा दो स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को दफनायी गई महिला की लाश के साथ दुष्कर्म की आशंका पर लोग भड़क उठे। यह आशंका शनिवार सुबह कब्र खोदी हुई मिलने, लाश के पास शराब की खाली शीशी और पैंट मिलने से जताई गई। आक्रोश में हाइवे जाम करने की कोशिश भी हुई। पुलिस की जांच-पड़ताल और उलमा के मश्विरे के बाद नौ घंटे बाद लाश पुन: दफना दी गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीकरी के एक मोहल्ले की निवासी लगभग 45 साल की यह बीमार महिला अपने मायके हाथरस के गांव में थी। गुरुवार रात वहीं उसकी मौत हो गई। महिला सात बच्चों की मां थी जिनमें चार शादी भी हो चुकी है। पति किसान है। शुक्रवार को शव यहां लाकर कब्रिस्तान में दफनाया गया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग फूल चढ़ाने पहुंचे तो कब्र को खोदा हुआ पाया। खबर फैलते ही वहां भीड़ जुटने लगी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर भी फोर्स के साथ आ पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुला लिया।
विज्ञापन

 सभी की मौजूदगी में महिलाओं ने कब्र में जाकर देखा तो शव से कफन हटा हुआ था। वहीं पास में शराब का खाली पौव्वा और एक पैंट भी पड़ी थी। शव का हाल देख महिलाओं ने दुष्कर्म की आशंका जताई तो सबका गुस्सा भड़क गया। कुछ लोगों ने इसे किसी तांत्रिक की हरकत बताई। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे कुछ युवकों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। उन्हें लोगों ने समझाकर शांत किया। बाद में परिवारीजनों और उलमा के बीच लंबा विचार-विमर्श हुआ। फिर शाम चार शव को दोबारा दफनाया गया। इस बीच फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड भी बनाई। मामले की जांच के लिए एसओजी टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसान सन्न, इंसानियत शर्मसार
फतेहपुर सीकरी। जिसने भी सुना सन्न रह गया। कब्रिस्तान में दफनाई गई महिला की कब्र खोदे जाने से स्थानीय लोगों में गुस्सा तो था ही, इस आग में घी तब पड़ा जब शव के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई गई। हालांकि इसकी पुष्टि अभी बाकी है लेकिन कोई इसे किसी तांत्रिक की करतूत बता रहा था तो कोई किसी शराबी की। जितने मुंह उतनी बातें। एक ही चर्चा कि वह आदमी था या हैवान। इसके बाद भी बड़े-बुजुर्गों और उलमा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत रखा। 
सीकरी हिस्सा दो स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को दफनायी गई महिला की कब्र और शव की बेकदरी का पता तब चला जब उसके परिवारीजन शनिवार सुबह वहां फूल चढ़ाने पहुंचे। कब्र का हाल देख सबके होश उड़ गए। भीतर लाश भी उघड़ी हुई थी। उन्होंने आनन-फानन कब्र को ढंकने का इंतजाम किया और करीबियों को सूचना दी। कुछ ही देर में वहीं भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोश में हाईवे पर जाम करने की कोशिश हुई तो सूचना पर आई पुलिस और बुजुर्ग लोगों ने समझदारी दिखाई। उन्होंने समझाकर ऐसा करने से रोका। घटना की खबर पाकर विधायक सूरजपाल सिंह, पालिका चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी बदरुद्दीन, प्रवीन लोधी, सुरेंद्र चौधरी, सपा नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी, हाजी आजाद खान, अजमेरी सभासद आदि भी वहां आ गए। उन्होंने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बताया। इन नेताओं ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र से शीघ्र पता लगाकर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

घटनास्थाल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विजय कुमार और तहसीलदार विश्वेश्वर सिंह ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई। हालांकि तुरंत कोई सुराग नहीं मिल सका लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषी की गिरफ्तारी में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी। देर रात महिला के घरवालों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पूरे कस्बे में दिन भर इसी घटना की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed