फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jewellery of 45 Lakh and 7 lakh cash looted

सराफा कर्मचारी को गोली मार 52 लाख की लूट

Mon, 19 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 19 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
jewellery of 45 Lakh and 7 lakh cash looted
शहर में सराफा कारोबारियों से लूट का सिलसिला थम नहीं रहा है। बेखौफ बदमाश एक के बाद लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रविवार रात लगभग 8.30 बजे संगीता रोड पर लक्ष्मी नारायण गोविंद प्रसाद अग्रवाल ज्वेलर्स को निशाना बना लिया। शाहगंज थाना से बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर पैदल ही आए दो बदमाशों ने ज्वेलर के कर्मचारी नरेंद्र कुशवाहा उर्फ रिंकू (36) की कनपटी पर सरेआम गोली मारकर 45 लाख के जेवरात और सात लाख कैश से भरा बैग लूट लिया। शहर के व्यस्ततम बाजार से बदमाश पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाते हुए चले गए। कुछ दूरी पर ही इनका साथी बाइक स्टार्ट किए तैयार खड़ा था। दोनों बाइक पर बैठे और फरार हो गए। 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस उनका कोई सुराग तक नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

सराफ गोविंद प्रसाद गुप्ता का 70 साल पुराना यह शो रूम भोगीपुरा चौराहे पर है। 100 मीटर दूर सपना टाकीज पर उनका घर है। वारदात शोरूम और घर के बीच में चांद मेडिकल स्टोर के ठीक सामने हुई। वे शोरूम बंद करके घर जा रहे थे। कर्मचारी रिंकू और रमेश के हाथों में बैग थे। ज्वेलर गोविंद प्रसाद और कर्मचारी विष्णु अग्रवाल साथ थे। कर्मचारी असगर, सौरभ और जगदीश पीछे चल रहे थे। तभी दो बदमाश आए। एक ने रिंकू की कनपटी पर गोली मारी।
विज्ञापन

उसके गिरते ही बदमाश चार कदम भागे और फिर तेजी से पीछे आकर रिंकू के हाथ से गिरा बैग उठाकर पैदल ही चांद मेडिकल स्टोर के ठीक सामने भाग निकले। पुलिस चौकी भी पास में ही है लेकिन चश्मदीदों ने बताया कि पूरी चौकी खाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर के बेटे संदीप गुप्ता ने बताया कि बैग में लगभग 45 लाख के जेवर और सात लाख कैश था। उधर, घायल रिंकू को लेकर उसके साथी पहले एसएन मेडिकल और फिर पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुंचे। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी है। उधर मौका ए वारदात पर एसएसपी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह और पुष्पांजलि में एसपी सिटी आरके सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। घटना के पीछे सटीक मुखबिरी मानी जा रही है।
बदमाशों के निशाने पर सराफ
- 8 अक्टूबर :  बाह थाने के ठीक पीछे सराफ लल्ले वर्मा की लूट के प्रयास के दौरान गोली मारकर हत्या।
 - 9 जुलाई : शहर की आवास विकास कालोनी में प्रांशु ज्वेलर्स के मालिकों से 30 लाख के सोने-चांदी की लूट।
 - 21 जून : विजय नगर कॉलोनी सराफ रिंकू बंसल और उनके भाई से छह किलो सोने की लूट।
 - 18 अप्रैल : बिचपुरी नहर पर सराफ श्रीभगवान सिंह से तमंचों के बल पर 30 लाख के जेवर और 2.5 लाख कैश की लूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed