फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jeweller murder in kirwali

किरावली में सराफ की हत्या कर जेवरात लूटे

Mon, 01 Jun 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
jeweller murder in kirwali
सुरेश वर्मा की दुकान और घर के बीच मात्र 200 मीटर का फासला है। वह घर
विज्ञापन
के नजदीक पहुंचे ही थे कि पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद उनसे बैग छीनने लगे। उन्होंने बैग नहीं छोड़ा, तो उन पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। एक सिर को छूते हुए निकल गई, एक कंधे में और एक छाती में लगी। फिर बदमाश बैग छीनकर भाग निकले।
फायरिंग की आवाज सुनकर आए उनके परिवारीजन उन्हें पहले सीएचसी फिर दिल्ली रोड के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सराफ परिवार के लोगों ने बताया कि बैग में लाखों के जेवरात और नगदी थी। सूचना पर पहुंचे एसएसपी राजेश डी. मोदक ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश होने की जानकारी मिली है। सुरेश वर्मा का अपने कई रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। इसमें मुकदमे भी दर्ज कराए गए लेकिन पुलिस लूट के बिन्दु पर भी जांच कर रही है।
दामाद से चल रहा है विवाद, शक जताया
सराफ सुरेश के बेटे दीपक ने बताया कि उसकी बहन सीता की शादी मथुरा के ओल निवासी हरिओम से हुई थी। दहेज के लिए उत्पीड़न के चलते करीब दो साल से वह मायके में है। हरिओम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। तभी से वह रंजिश मान बैठा है। पूर्व में भी दो बार वह सुरेश पर हमला करा चुका था। इस बार भी उसी पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed