{"_id":"59328b794f1c1bf946bdb360","slug":"insult-of-woman-at-shrikrishna-janmsthan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर महिला से बदसलूकी, महिला सुरक्षाकर्मियों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर महिला से बदसलूकी, महिला सुरक्षाकर्मियों पर आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 03 Jun 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन को आई महिला श्रद्धालु ने सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसएसपी से की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बताया गया है कि हरियाणा की रहने वाली एक महिला बीती एक जून को मथुरा जन्मस्थान पर दर्शन के लिए आई थी। वह एटा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर महिला ने शिकायत की कि जब वह जन्मस्थान पर दर्शन के लिए गई थी तो वहां तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने उससे बदसलूकी की।
महिला का यह भी आरोप है कि महिला सुरक्षाकर्मियों ने उसका 12 हजार का लहंगा भी फाड़ दिया। लोगों का कहना है कि महिला कृष्णभक्त है और उसने मौन व्रत धारण कर रखा था। शुक्रवार को एसएसपी आफिस में भी उसने लिखित में ही शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में एसएसपी से दोषी महिलापुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।