फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   injured woman regains consciousness on ninth day in district hospital mainpuri

रास्ते में महिला के साथ हुई ऐसी घटना, नौवें दिन आया होश, आपबीती सुन डॉक्टर रह गए हैरान

Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
सार

  • जिला अस्पताल में भर्ती महिला को नौवें दिन आया होश, मेडिकल स्टॉफ को बताया अपना नाम और पता 

विज्ञापन
injured woman regains consciousness on ninth day in district hospital mainpuri
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के जिला अस्पताल में पिछले आठ दिन से भर्ती अज्ञात घायल महिला को शनिवार को होश आ गया। उसने मेडिकल स्टॉफ को अपना नाम और पता बताया। महिला ने बताया कि उसके साथ लूट की वारदात हुई है। टेंपो चालक ने 70 हजार रुपये लूटने के बाद उसे चलते हुए टेंपो से धक्का दे दिया। उसकी आपबीती सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


28 अगस्त को 108 एंबुलेंस से एक घायल महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के पास एक काला बैग था। बेहोश होने की वजह से महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी और अस्पताल के रिकॉर्ड में वह अज्ञात में भर्ती थी। 
विज्ञापन



नौवें दिन महिला को होश में आया। उसने अपना नाम कमला देवी (55) निवासी गांव मधुपुरी, थाना बेवर बताया। महिला ने बताया कि उसने बेवर निवासी अपनी बहन से 70 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसे देने के लिए वह 28 अगस्त को टेंपो से अपने गांव से बेवर जा रही थी। रास्ते में टेंपो चालक ने थैले में रखे रुपये छीन लिए और चलते हुए टेंपो से धक्का दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल में रहता है महिला का बेटा

महिला ने बताया कि उसे नहीं पता कि वह अस्पताल में कैसे आई। महिला ने अस्पताल कर्मियों को बताया कि उसका बेटा मध्य प्रदेश के भोपाल में रहता है। महिला के बताए गए पते पर उसके भतीजे को सूचना दी गई। महिला की कमर में काफी चोट होने के कारण महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। 

बेवर थाना निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि थाना पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। महिला के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed