{"_id":"5868076b4f1c1b047feec470","slug":"inar-ringroad-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान
सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रामीण इलाकों में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। दर्जन भर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। खंदौली में ढाबाकर्मी की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आगरा-जलेसर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खंदौली में ग्राम नाऊ की सराय निवासी भोला (40) सुबह लगभग चार बजे आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित एक ढाबे पर काम करने जा रहे थे। साइकिल सवार भोला को गांव से निकलते ही आगरा-जलेसर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अछनेरा के गांव कासौटी निवासी पवन कुमार अपने साथी लाखन सिंह के साथ बाइक से आगरा स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। तभी कीठम गांव के पास न्यू दक्षिणी बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीण घायल अवस्था में दोनों को आगरा ले जाने लगे। रास्ते में पवन की मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मलपुरा में शाम लगभग पांच बजे न्यू दक्षिणी बाईपास महुअर पुल के पास शनि देव मंदिर से लौट रहे रामनगर अकोला निवासी पदम सिंह (32) और उनकी पत्नी रेखा (28) ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। मौके पर जुटे राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची किरावली चौकी पुलिस ने घायलों को आगरा भिजवाया। पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
वहीं, एत्मादपुर में इनर रिंग रोड पर कोहरे के कारण दिल्ली से आगरा आ रही कार रहनकलां के पास सुबह लगभग 10 बजे टोल पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसमें सवार महमूद, आमिर, आसिफ, मुख्तार, दिलशाद सभी निवासी मालवीय नगर घायल हो गये। चालक महमूद ने बताया कि कोहरे में कुछ दिखाई ही नहीं दिया। कोई संकेतक न होने से कार डिवाइडर से टकरा गई। दूसरा हादसा भी रहनकलां के पास ही हुआ। दिल्ली से आगरा जा रही कार टोल के पास डिवाइडर नहीं होने से आगरा से आ रही कार से टकरा गई। दिल्ली निवासी संजय शुक्ला ने बताया कि वह परिवार के साथ लखनऊ जा रहे हैं। खंदौली टोल पर उन्हें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे चालू होने की जानकारी दी गई। इस कारण वह इनर रिंग रोड पर जा रहे थे। तीसरा हादसा इनर रिंग रोड पर डौकी क्षेत्र के गांव महल के पास यमुना पुल पर हुआ। आगरा की ओर से भैंस लेकर आर रही टाटा मैक्स दिल्ली से आ रही कार से टकरा गई। क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटवाया गया। कुछ लोग हादसे में घायल हो गए।