फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In sara cases there was a police negligence

सारा केस में सामने आई पुलिस की लापरवाही

Tue, 10 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 10 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
In sara cases there was a police negligence
सारा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस तो दर्ज किया लेकिन इसकी ठीक से जांच-पड़ताल नहीं की। अब सीबीआई जांच शुरू होते ही पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जो लोग शक के दायरे में आए, उनसे पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की। अब ये नाम सीबीआई को दिए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी बड़ी लापरवाही फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का केस डायरी में उल्लेख न किया जाना रही। पहले आगरा की फोरेंसिक टीम ने मौका ए वारदात का परीक्षण किया। इसके बाद लखनऊ से एक्सपर्ट आए। आगरा की फोरेंसिक  रिपोर्ट में हादसे का इशारा था जबकि लखनऊ की टीम हत्या मानकर चल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विरोधाभास के चलते दोनों में से किसी भी लैब ने रिपोर्ट नहीं दी। पुलिस की लापरवाही यह रही कि इसे हासिल करने के लिए खत तक नहीं लिखा गया। हैरानी की बात यह है कि आगरा लैब से सारा सिंह के कपड़ों की रिपोर्ट तो मांगी गई लेकिन मौका ए वारदात के परीक्षण की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सारा के शव का पोस्टमार्टम सीएचसी के डाक्टर से कराया। जबकि मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते जिला अस्पताल के डाक्टरों के पैनल से कराना चाहिए था। वो भी कैमरे की नजर से। मौका ए वारदात से कार भी तुरंत हटवा दी गई थी। इससे सच सामने आना और मुश्किल हो गया। कुल मिलाकर पुलिस ने गुत्थी सुलझाने के बजाय उलझाने का काम किया।

मुझे ब्लैकमेल करना चाहती हैं सीमा - मनोज
आगरा। कारोबारी मनोज गोयल का कहना है कि सारा केस से उनका कोई संबंध नहीं है। अमनमणि उनका दोस्त जरूर है लेकिन वे उसके पिता अमरमणि को जानते तक नहीं । उन्हें यह भी नहीं पता कि सारा और अमनमणि की शादी कब हुई थी। उनका कहना है कि सारा की मां सीमा सिंह उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए आरोप लगा रही हैं।  उन्हें निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि वे अरबपति हैं । उनसे 50 लाख की डिमांड की जा रही है। अगर सीमा सिंह के पास उनके खिलाफ धमकी देने या उनके बेटे पर हमला करने के कोई साक्ष्य हैं, तो उन्हें पेश करें। गौरतलब है कि सीमा सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि सारा सिंह की हत्या का मुख्य सूत्रधार मनोज गोयल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed