{"_id":"e6beff5a205a6f7a394d8ea1a083da01","slug":"if-father-has-not-given-car-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा ने नहीं दिलाई कार तो कर ली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पापा ने नहीं दिलाई कार तो कर ली चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 10 Nov 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के डाक्टर वेदप्रकाश अपने बेटे प्रशांत (19) को दिवाली पर कार नहीं दिला सके तो बेटे ने चचेरे भाई भोलू के साथ मिलकर आगरा में टेस्ट ड्राइव के बहाने ईको स्पोर्ट्स कार चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है। उसने पुलिस से कहा, मुझे कार लेने की जिद चढ़ी थी, पूरी नहीं हुई, तो यह रास्ता अपना लिया।
सालारपुर, सेक्टर 107 नोएडा के रहने वाले डाक्टर वेदप्रकाश के दो बेटों और एक बेटी में सबसे बड़ा प्रशांत (19) सोनीपत में बोर्डिंग स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। डाक्टर ने प्रशांत को 10 दिन पहले धनतेरस पर ईको स्पोर्ट्स कार दिलाने का वादा किया था। पुलिस ने बताया कि 27 अक्तूूबर को डाक्टर बेटे को लेकर आगरा में सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली उसकी मौसी के घर आए थे। उन्होंने हाईवे स्थित प्रेम फोर्ड मोटर्स पर ईको स्पोर्ट्स कार देखी थी। इसके बाद डाक्टर का मन बदल गया। उन्होंने बेटे से कहा कि कार अभी नहीं दिला पाएंगे।
इसके बाद प्रशांत अलीगढ़ के गभाना में रहने वाले अपने चचेरे भाई भोलू के साथ सात नवंबर को अपनी मौसी के घर आया। दोनों ने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार उड़ाने का प्लान बनाया। इसके बाद कंपनी में फोन करके टेस्ट ड्राइव के लिए कार सिकंदरा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां मंगवाई। कर्मचारी कार लेकर आया।
विज्ञापन
प्रशांत ने कर्मचारी और अपनी मौसेरी बहनों को कार में बिठाकर एक दो चक्कर लगाए। इसके बाद कर्मचारी और बहनों को उतारकर अपने साथी के साथ कार लेकर रफूचक्कर हो गया।
काफी देर तक नहीं लौटने पर मौसेरी बहनों ने उससे संपर्क किया, मगर उसका फोन नहीं मिला। कर्मचारी को भी कुछ शक हो गया। उसने अपनी कंपनी में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कंपनी के मैनेजर ने थाना सिकंदरा पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद सिकंदरा पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी और उसे पकड़ लिया।
फुटेज से मिला सुराग
हाईवे के टोल प्लाजा पर कैमरों की रिकार्डिंग चेक कराई गई। फरह टोल पर गाड़ी के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में मिल गए। इसके बाद रविवार को पुलिस ने हाईवे के एक होटल से प्रशांत और भोलू को पकड़ लिया। कार भी बरामद कर ली। इंस्पेक्टर हरिमोहन सिंह ने बताया कि कंपनी के मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने दोनों के खिलाफ चोरी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बेटे की हरकत से पिता शर्मसार
नोएडा में क्लीनिक चलाने वाले पिता को जब बेटे की हरकत की जानकारी हुई तो उनका सिर शर्म से झुक गया। सोमवार दोपहर तक छात्रों के घरवालों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवाले बेटे की इस हरकत से हैरान और शर्मसार हैं।