{"_id":"5d3d25e78ebc3e6cd4060346","slug":"husband-killed-wife-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: मायके में रह रही विवाहिता की हत्या, पति और देवर ने किए चाकू से कई वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: मायके में रह रही विवाहिता की हत्या, पति और देवर ने किए चाकू से कई वार
Sun, 28 Jul 2019 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
मृतका रजिया का फाइल फोटो और उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के मशरूरगंज में शनिवार को मायके में रह रही विवाहिता की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने महिला के पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा के सईदनगर निवासी रजिया (26) पत्नी जुनैद का तीन वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। उसका दो वर्ष से पति से झगड़ा चल रहा था। पिछले छह महीने से वो थाना ररूलपुर के मशरूरगंज स्थित मायके में रह रही थी। ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
शनिवार को न्यायालय में मुकदमे की तारीख थी। तारीख करने को रजिया दबरई गई थी। परिजनों का कहना है कि तारीख करके वो घर आई ही थी, तभी पीछे से उसका पति जुनैद व उसका भाई आ गया। उन्होंने रजिया के सीने में चाकू से ही हमला कर दिया।

Trending Videos
वारदात के बाद आरोपी फरार
स्ट्रेचर पर रजिया का शव, पास में रोती बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
रजिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजन रजिया को जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर एसपी सिटी प्रबल प्रताप व थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने कहा कि मृतका के परिजन उसके पति द्वारा चाकू से हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।