{"_id":"59c3e6f14f1c1b7d688b5d32","slug":"history-sheet-open-of-oil-mafia-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ करोड़ की तेल चोरी के आरोपी की खुली हिस्ट्रीशीट, एक बिल्डर भी नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौ करोड़ की तेल चोरी के आरोपी की खुली हिस्ट्रीशीट, एक बिल्डर भी नाम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
मनोज का पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया घोषित किए जा चुके शैलेंद्र अग्रवाल और मथुरा रिफाइनरी से तेल चोरी के मामले में जेल में बंद मनोज गोयल की हिस्ट्रीशीट खुल गई है। शैलेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास भी तेज कर दिए हैं। उसके खिलाफ 29 केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट में बताया गया है कि इनमें से नौ में चार्जशीट हो चुकी है।
शैलेंद्र अग्रवाल निखिल होम्स का डायरेक्टर है। उस पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी के केस हैं। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। पुलिस उसके शैलेंद्र नाम के ही साले को गिरफ्तार कर चुकी है।
वह गैलाना रोड स्थित निर्भय नगर कालोनी का रहने वाला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसके राजस्थान और ग्वालियर में छिपने के ठिकाने हैं। यहां पर दबिश दी गई। वह नहीं मिला। उसके घर पर ताला लटका है। उसके खिलाफ सभी मामलों में जल्द ही चार्जशीट हो सकती है।
विज्ञापन
मनोज गोयल नेहरू नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ आगरा और मथुरा में केस हैं। वह मथुरा जेल में बंद है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों में तेल चोरी, मारपीट, आबकारी एक्ट के केस हैं। उस पर गैंगेस्टर एक्ट लग चुका है। एनएसए के लिए फाइल एडवाइजरी बोर्ड को जा चुकी है। इन सबका ब्योरा हिस्ट्रीशीट में दिया गया है।
तेल चोरी के मामले में कई आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें राम सिंह को तेल चोरी का बड़ा खिलाड़ी बताया गया है। उधर, भूमाफिया की सूची में आए सभी लोगों के खिलाफ अब हिस्ट्रीशीट खोले जाने की तैयारी चल रही है। अभी तक पांच की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। लिस्ट में 16 नाम हैं। शासन अब हर सप्ताह भूमाफिया पर कार्रवाई की रिपोर्ट ले रहा है।