{"_id":"5f5f9a748ebc3e60ea200d01","slug":"history-heater-taken-loan-from-bank-on-illegally-occupied-land-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैनामे से जमीन पर कब्जा कर लिया 1.07 करोड़ का लोन, तीन साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी बैनामे से जमीन पर कब्जा कर लिया 1.07 करोड़ का लोन, तीन साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Tue, 15 Sep 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:17 AM IST
सार
- हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव के खिलाफ एक और मुकदमा, बैंक प्रबंधक की मिलीभगत का भी आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना छत्ता में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप है कि आरोपियों ने पहले जमीन पर फर्जी बैनामा तैयार करके कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
बाद में भूखंड पर 1.07 करोड़ का लोन ले लिया। पीड़ित से जमीन पर कब्जा देने के लिए 50 लाख रुपये की चौथ भी मांगी। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। तीन साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक प्रबंधक की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के गुलाब नगर निवासी विकास परमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें नगला रामबल निवासी मोनू यादव उर्फ मनोज यादव, दयालबाग निवासी प्रदीप यादव, हाकिम सिंह यादव, दयालबाग स्थित पंजाबी बाग निवासी कुलदीप यादव और नगला रामबल निवासी शैलेंद्र यादव को नामजद किया है।
विज्ञापन
इसमें लिखा है कि विकास ने मौजा नरायच नगला रामबल में 190 वर्गगज का भूखंड नवज्योति सहकारी आवास समिति से वर्ष 2011 में खरीदा था। नामजद आरोपियों ने भूखंड पर फर्जी बैनामा कराकर 17 अक्तूबर 2013 को कब्जा कर लिया। इसका मुकदमा सिविल जज की कोर्ट में विचाराधीन है। प्रदीप, हाकिम और कुलदीप हाजिर हो रहे हैं।
फर्जी फर्म बनाकर भूखंड पर लिया लोन
इसी बीच इन तीनों आरोपियों ने सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन और बालाजी एंटरप्राइजेज के नाम की फर्जी फर्म बनाकर भूखंड पर इलाहाबाद बैंक, शाखा बेलनगंज से तत्कालीन शाखा प्रबंधक के साथ मिलकर 23 जनवरी 2017 को 66.49 लाख और 29 नवंबर 2017 को 40.96 लाख का लोन लेकर धोखाधड़ी की।
इस संबंध में आरोपी पक्ष से बात की। उन्होंने जमीन पर कब्जा देने के एवज में 50 लाख रुपये चौथ और मांगी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धमकी, चौथ मांगने, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ छत्ता विकास जायसवाल का कहना है कि मोनू जेल में बंद है। उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में आरोपी पक्ष से बात की। उन्होंने जमीन पर कब्जा देने के एवज में 50 लाख रुपये चौथ और मांगी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धमकी, चौथ मांगने, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ छत्ता विकास जायसवाल का कहना है कि मोनू जेल में बंद है। उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।