फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hello gang arrested for online fraud in agra

फोन पर लड़की की आवाज से दो हजार लोगों को बनाया शिकार, 'हैलो गैंग' के 13 शातिर गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2019 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
hello gang arrested for online fraud in agra
पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
सोशल साइट्स पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देकर एक करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के मास्टर माइंड सहित 13 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग ने महाराष्ट्र और गुजरात के करीब दो हजार लोगों को शिकार बनाया। इनसे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर रकम जमा कराई गई। पुलिस के अनुसार, गिरोह सदर बाजार में किराए के मकान में रहकर ठगी कर रहा था।
विज्ञापन


गैंग का विज्ञापन महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों के लिए होता था। इसमें लिखे मोबाइल नंबर पर जब लोग कॉल करते थे तो गैंग के सदस्य एडकॉम कंपनी के मोबाइल के एक एप की मदद से युवती की आवाज में बात करते। बाद में खुद को सीनियर अधिकारी बताकर अपनी आवाज में बोलते थे। 
विज्ञापन


इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस के 600 से 2000 रुपये तक लेते। नौकरी लग जाने का झांसा देकर सिक्योरिटी मनी बताकर तीन से पांच हजार रुपये पेटीएम व गूगल पे के माध्यम से जमा करा लेते थे। गिरोह छह महीने से सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

गिरफ्तार अभियुक्तों में पिनाहट निवासी सचिन परिहार, मनीष ओझा, विपिन कुमार, रंजीत वर्मा, फिरोजाबाद निवासी अतुल राठौर, खेरा राठौर निवासी दिव्यांशु राठौर, जगदीशपुरा निवासी मोहम्मद शाहरुख, शमसाबाद निवासी प्रशांत गहलौत, भोगीपुरा निवासी अनिल कुमार, अलीगढ़ निवासी युवराज कुमार, किरावली निवासी मनोज सोलंकी, भरतपुर निवासी रवि, फिरोजाबाद निवासी विनय कुमार वर्मा हैं। वहीं पिनाहट निवासी रामब्रज और सौरभ फरार हैं।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 28 मोबाइल फोन, आठ एडकॉम कंपनी (वॉयस चैन्जर) के, बरामद हुए हैं। इसके अलावा दो लैपटॉप, चार रजिस्टर, सात एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड, दो वोटर कार्ड, दो पेन कार्ड बरामद किए हैं।

गैंग ने दुर्गा नगर, सदर स्थित एक मकान में अपना ठिकाना बना रखा था। यहीं से लोगों से कॉल पर बात की जाती थी। गैंग के मास्टर माइंड अतुल, सचिन, अनिल और रामब्रज हैं। रवि बीटेक पास है। अतुल की आरपीएफ में नौकरी लग गई थी, लेकिन वह फिर भी इस काम में बना रहा। सौरभ गैंग को बैंक एकाउंट उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed