{"_id":"57a2a7a746392a19e67facd3a2f2ab92","slug":"hawkers-beaten-by-afghan-tourists-guides-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकरों ने पीटे अफगानी सैलानी, गाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉकरों ने पीटे अफगानी सैलानी, गाइड
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की शह पर सैलानियों से खींचतान करने वाले हॉकरों का आतंक इस कदर बढ़ गया कि पुरानी मंडी ताजगंज चौराहे पर अफगानी सैलानी और उनके साथ चल रहे गाइड की पिटाई कर दी। ताजमहल देखने के बाद मंगलवार शाम को अफगानी पर्यटकों के दल पर हॉकरों ने 10 रुपये के ताजमहल के की-चेन को 2200 रुपये में खरीदने का दबाव बनाया। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है, जबकि सैलानी इसकी शिकायत अफगानिस्तान के दूतावास में करेंगे।
मामला मंगलवार शाम का है। अफगानी पर्यटक सैफीतुल्लाह, अब्दुल जमील, तप्तलाह, केसी मुराद, हाजी शोब्रा और महिला पर्यटक शुक्रियाना, माजिया और मुशैक ताजमहल देखने के बाद पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे तो पानी लेने गए सैफीतुल्लाह को हॉकरों ने घेर लिया। की-चेन 2200 रुपये में खरीदने के लिए जबरदस्ती करने लगे। गाइड ने रोका तो उसे पीट दिया। वहां खड़ी पुलिस से अफगानी पर्यटकों ने मदद के लिए कहा, लेकिन वे मूक दर्शक बने रहे। तब सैफीतुल्लाह खुद बचाने के लिए पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। अफगानी पर्यटकों ने इस मामले की शिकायत पर्यटन पुलिस से की है। पर्यटकों में इस कदर गुस्सा है कि वह दिल्ली पहुंचकर अफगानी दूतावास को शिकायत करेंगे।
वीडियो हुआ सार्वजनिक
अफगानी पर्यटक ने इस घटनाक्रम के बाद अपना वीडियो तैयार किया, जिसमें वह पूरे मामले को बयां कर रहे हैं। उन्होंने हॉकरों पर कड़ी कार्रवाई करने और जेल भेजने की अपील इस वीडियो में की है। रात तक यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक हो गया।