{"_id":"3581f0ee234816fc569091989f072d1b","slug":"hattya-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकी मिली सड़ी-गली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटकी मिली सड़ी-गली लाश
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Aug 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव बैनई से गढ़ी हरजू जाने वाले मार्ग पर रास्ते से दो खेत हटकर एक किसान के खेत में पेड़ पर लटकी लाश को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार लाश 15 दिन पुरानी है। सूचना पर एसपीआरए और पुलिस क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर भी मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसका चेहरा तेजाब डालकर झुलसाया गया।
बैनई खुर्द निवासी नवनीत चौधरी का खेत गांव से गढ़ी हरजू को जाने वाले रास्ते से दो खेत हटके है। आंवलखेड़ा क्षेत्र का एक व्यक्ति खेतों में घास लेने गया तो खेत में खड़े पेड़ पर लाश लटकी दिखाई दी। उसने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या कर लाश को यहां लाकर लटकाया गया है। चेहरे पर तेजाब डालकर जलाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। लाश काफी पुरानी होने से सड़-गल गई है। कीड़े पड़ गए हैं। शव साफी से पेड़ पर लटकाया गया है।